बिहार के गांव का बेटा बना NEET टॉपर, अब बनेगा गांव का पहला डॉक्टर

दैनिक किरनः बिहार के नवादा जिले के रहने वाले आयुष भालोटिया ने NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 710 अंक हासिल किए और ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4 प्राप्त की। इस उपलब्धि के साथ वह अपने गांव के पहले डॉक्टर बनने जा रहे हैं। आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय रोजाना नियमित रिवीजन, मॉक टेस्ट, NCERT की गहन तैयारी और प्रतिदिन 5–7 घंटे की सेल्फ स्टडी को दिया। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम, से पूरी तरह दूरी बनाए रखी, जिससे उनका पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top