
दैनिक किरनः उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार सुबह से लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई सहित करीब 25 शहरों में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।
इन राज्यों में भी अलर्ट देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, गोवा, झारखंड, सिक्किम, असम, हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय, मणिपुर, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने को कहा गया है।


