राखी गुलजार: शादी के एक साल बाद पति से हुईं अलग, लेकिन कभी नहीं लिया तलाक

दैनिक किरनः हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री राखी गुलजार का जन्म 15 अगस्त 1947 को हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि उनका जन्म भारत की आजादी के कुछ ही घंटों बाद हुआ था। अपने शानदार अभिनय और सादगी के कारण उन्होंने लंबे समय तक फिल्म जगत में एक अलग पहचान बनाई।

राखी ने महज 16 वर्ष की उम्र में पहली शादी की थी, लेकिन उनका वैवाहिक जीवन अधिक समय तक नहीं चल सका। शादी के लगभग दो वर्ष बाद ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध गीतकार, लेखक और फिल्म निर्देशक गुलजार से विवाह किया। हालांकि, शादी के लगभग एक वर्ष बाद दोनों के रिश्तों में दूरियां आ गईं और वे अलग रहने लगे।राखी और गुलजार ने कानूनी रूप से कभी तलाक नहीं लिया। अलग रहने के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को सम्मान दिया और अपनी बेटी के पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी निभाई।

राखी ने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘कभी-कभी’, ‘कसमें वादे’, ‘त्रिशूल’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘दूसरा आदमी’, ‘जुर्माना’ और ‘काला पत्थर’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। अपने प्रभावशाली अभिनय के दम पर उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक अलग स्थान बनाया और आज भी उन्हें भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top