प्रयागराज के भदरी मलाका में पीपल का पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संवाददाता प्रांजल दैनिक किरन प्रयागराज। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से प्रयागराज के भदरी मलाका क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पीपल का पौधा रोपित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। पीपल का पौधा भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है और इसे पर्यावरण के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में नवल किशोर द्विवेदी जी, महिमा पटेल जी, प्रांजल पटेल जी, एस. पी. विश्वकर्मा जी, विजय पटेल जी, राम नरेश जी, धीरेन्द्र केसरवानी जी, शिवपूजन पटेल जी तथा राहुल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top