नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

दैनिक किरनः अब नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PFकर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नौकरीपेशा कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए भविष्य निधि (PF) ट्रांसफर प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। अब यदि कर्मचारी का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) आधार से सत्यापित और लिंक है, तो नई कंपनी में जॉइन करते ही उसके पुराने PF खाते की राशि स्वतः नए खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। इसके लिए अलग से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।यह नई व्यवस्था EPFO के सेंट्रलाइज्ड आईटी सिस्टम (CITES) पर स्थानांतरण के बाद लागू की गई है। इस बदलाव का उद्देश्य PF ट्रांसफर प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल बनाना है, ताकि कर्मचारियों को नौकरी बदलने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।पहले कर्मचारी को नौकरी बदलने के बाद PF ट्रांसफर के लिए अलग से अनुरोध (Transfer Claim) करना पड़ता था, जिसमें कई बार सत्यापन और प्रक्रिया पूरी होने में लंबा समय लग जाता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह प्रक्रिया स्वतः पूरी होगी और कर्मचारी के सभी PF खाते एक ही UAN के अंतर्गत जुड़े रहेंगे।EPFO के इस फैसले से करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि PF ट्रांसफर में होने वाली देरी और तकनीकी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top