नॉर्मल पेट्रोल या E-20 डलवाएं, सरकार देगी ऑप्शन

दैनिक किरनः सरकार जल्द ही पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को सामान्य पेट्रोल और E-20 पेट्रोल में से अपनी पसंद का पेट्रोल चुनने की आजादी दे सकती है। दोनों विकल्प देने के लिए पेट्रोल पंपों पर अलग ईंधन मशीनें लगानी होंगी और दोनों की अलग-अलग कीमत होंगी। कई वाहन चालकों की शिकायत थी कि E-20 ईंधन से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है। साथ ही इंजन खराब हो रहा है। ग्राहकों की सहूलियत को देखते हुए सरकार इसपर विचार कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *