बिजली कटौती के विरोध में किसानों का धरना, समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी-


दैनिक किरन: प्रयागराज के हंडिया स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में आज दिनांक 25 मई 2026 को लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में किसानों और क्षेत्रीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
धरने में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने उप जिलाधिकारी हंडिया, एसीपी हंडिया तथा अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि आगामी एक सप्ताह के भीतर बिजली की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
किसानों का कहना है कि भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती से आम जनजीवन के साथ-साथ खेती-किसानी भी प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन में मौजूद लोगों ने कहा कि समय पर बिजली आपूर्ति न होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
धरना समाप्त होने के बाद आयोजकों ने सभी किसानों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी और लू के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने आंदोलन को मजबूती प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top