विद्युत पोल टूटने से गिरे संविदाकर्मी की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम


दैनिक किरन प्रयागराज। प्रतापपुर क्षेत्र के गौसैसीपुर वरेस्ता गांव निवासी शिवपूजन गौड़ उर्फ बब्लू (45 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय बंशीलाल गौड़, की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बताया गया कि दिनांक 18 मई 2026 को विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी कमलेश यादव द्वारा उन्हें लाइन ठीक करने के लिए बुलाया गया था।
लाइन बनाने के दौरान अचानक विद्युत पोल टूट गया, जिससे शिवपूजन गौड़ नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सात दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक अपने पीछे पत्नी प्रेमादेवी, तीन पुत्र एवं तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पति की मौत के बाद प्रेमादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *