NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, कोचिंग संचालक गिरफ्तार


दैनिक किरनः NEET पेपर लीक कांड में CBI ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए लातूर स्थित RCC क्लासेस के निदेशक शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है। मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले छात्रों के बीच उनकी कोचिंग काफी प्रसिद्ध मानी जाती है।
जांच एजेंसियों को पूछताछ के दौरान अहम सुराग मिले हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले का कथित मास्टरमाइंड प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी भी लातूर का निवासी है। CBI अब दोनों के बीच संबंधों और पेपर लीक नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
इस गिरफ्तारी के साथ ही NEET पेपर लीक मामले में अब तक कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top