रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बड़ा रिकॉर्ड

दैनिक किरनः रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म Ramayana रिलीज से पहले ही नए रिकॉर्ड बना रही है। यह फिल्म करीब 10 हजार क्रू मेंबर्स के साथ तैयार की जा रही है, जो इसे बॉलीवुड की अब तक की सबसे भव्य और बड़े स्तर पर बनाई जा रही फिल्म बना देता है।
फिल्म का निर्माण बेहद विशाल पैमाने पर किया जा रहा है। शानदार सेट्स, हाई लेवल वीएफएक्स और दमदार स्टारकास्ट की वजह से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी प्रस्तुति बनाने में जुटे हैं।
बताया जा रहा है कि फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा। रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो चुकी है और फैंस इसे बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top