केरल में नई सरकार के बड़े फैसले, महिलाओं को फ्री बस यात्रा और कर्मचारियों की सैलरी

दैनिक किरनः केरल में नई सरकार बनते ही बड़े ऐलानों की शुरुआत हो गई है। सोमवार को नए मुख्यमंत्री VD Satheesan ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगा दी। इन फैसलों को आम जनता, महिलाओं और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।सरकार के सबसे चर्चित फैसलों में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा योजना शामिल है। अब राज्य परिवहन निगम KSRTC की बसों में महिलाएं निशुल्क सफर कर सकेंगी। सरकार का कहना है कि इस योजना से महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी और उनकी आवाजाही पहले से अधिक आसान होगी।इसके अलावा आशा वर्कर्स के मानदेय में ₹3000 की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। लंबे समय से आशा कार्यकर्ता वेतन बढ़ाने की मांग कर रही थीं। सरकार के इस निर्णय से हजारों स्वास्थ्य कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा।नई सरकार ने आंगनवाड़ी वर्कर्स, प्री-प्राइमरी शिक्षकों, कुकिंग स्टाफ और हेल्पर्स के वेतन में भी ₹1000 की वृद्धि की घोषणा की है। इससे शिक्षा और पोषण सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।कैबिनेट बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग मंत्रालय बनाने का भी निर्णय लिया गया। सरकार का कहना है कि बुजुर्गों की समस्याओं और सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।नई सरकार के इन फैसलों को जनता से जुड़ी योजनाओं की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद लिए गए इन निर्णयों से यह संकेत मिला है कि सरकार सामाजिक कल्याण और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top