बेलगावी में आज से शुरू हुई RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

दैनिक किरनः कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक का आज शुभारंभ हो गया। बैठक की अध्यक्षता सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत एवं सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले कर रहे हैं। इसमें देशभर से संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रांत प्रचारक भाग ले रहे हैं।बैठक के दौरान संघ के शताब्दी वर्ष (2025–26) के अंतर्गत विजयादशमी तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही देशभर में शाखाओं के विस्तार, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आगामी कार्ययोजना पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top