संवाददाता दैनिक किरनः दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। सुरक्षा के मद्देनज़र संसद भवन के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं और चारों ओर CISF व पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। शहर के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

