त्रिपुरा के DGP अनुराग धनकर का निधन, आत्महत्या की आशंका

दैनिक किरनः त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनकर का सोमवार को निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्होंने पुलिस मुख्यालय में कथित तौर पर आत्महत्या की।

1994 बैच के IPS अधिकारी अनुराग धनकर को तुरंत गोविंद बल्लभ पंत (जीबी) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से पुलिस महकमे में शोक और स्तब्धता का माहौल है। हालांकि, उनकी मौत को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top