दैनिक किरनः दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान एक युवती को थप्पड़ मारने के आरोप में एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्हें कनॉट प्लेस क्षेत्र से हटाकर दोबारा नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में तैनात कर दिया गया है।यह घटना 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई थी। प्रदर्शन के बीच युवती को थप्पड़ मारने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस विभाग ने यह प्रशासनिक कदम उठाया। अब उन्हें प्रोटेस्ट साइट की जिम्मेदारी से हटाकर उनके मूल जिले में वापस भेज दिया गया है।


