अखिलेश यादव के परिवार में शोक, छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन

दैनिक किरनः अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। सुबह करीब 6 बजे उनकी पत्नी Aparna Yadav के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीसी पांडेय के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रतीक यादव की धड़कन थम चुकी थी। उनकी पल्स और हार्ट बीट पूरी तरह बंद हो चुकी थी।इसके बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए। हालांकि, मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि न होने के चलते डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को घर लाया गया, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गईं।घटना की सूचना मिलते ही अपर्णा यादव असम से लखनऊ लौट आईं। वह मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी गई थीं। एयरपोर्ट से सीधे अपने आवास पहुंचीं। इस दौरान Dimple Yadav, Shivpal Singh Yadav समेत कई राजनीतिक हस्तियां भी परिवार से मिलने पहुंचीं।इस बीच अखिलेश यादव भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और छोटे भाई के पार्थिव शरीर को देखा। उन्होंने प्रतीक के ड्राइवर से भी बातचीत की। बाहर निकलते हुए उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए बेहद दुखद क्षण है और आगे जो निर्णय परिवार लेगा, वही माना जाएगा।बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन इलाज के बाद हालत में सुधार हुआ, लेकिन वे अस्पताल से औपचारिक छुट्टी लिए बिना ही घर लौट आए थे। डॉक्टरों के अनुसार, वे पल्मोनरी एम्बोलिज्म नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, जिसमें खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंसकर रक्त संचार को प्रभावित कर देता है।प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। साल 2003 में मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता से विवाह किया था और सार्वजनिक रूप से प्रतीक को अपने बेटे के रूप में स्वीकार किया था।कुछ महीने पहले प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के रिश्तों में तनाव की खबरें सामने आई थीं। जनवरी में प्रतीक ने सोशल मीडिया पर तलाक की घोषणा की थी, लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों के बीच सुलह हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top