RJD को बड़ा झटका, मृत्युंजय तिवारी ने थामा BJP का दामन

दैनिक किरनः राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से पहले उन्होंने पटना स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह भगवान राम के भक्त हैं और नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ करते हैं। RJD छोड़ने के दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाया, जबकि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top