प्लास्टिक सर्जरी के जरिए पहचान बदलकर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने का खुलासा

दैनिक किरन लखनऊ: राजधानी लखनऊ में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट से जुड़े एक मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उज्बेकिस्तान की रहने वाली लोला कायूमोवा पर विदेशी महिलाओं को नेपाल और उज्बेकिस्तान के रास्ते लाकर देह व्यापार के नेटवर्क से जोड़ने का आरोप है।

जांच में यह भी सामने आया है कि महिलाओं की पहचान छिपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया जाता था। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, लोला खुद भी कई बार प्लास्टिक सर्जरी करा चुकी थी।पूछताछ में उसके भारत में अवैध रूप से रहने और गुपचुप तरीके से शादी करने से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। वहीं, उसके खिलाफ उज्बेकिस्तान में जारी लुकआउट नोटिस की जानकारी भी सामने आई है।

फिलहाल एजेंसियां लोला से पूछताछ कर रही हैं और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में मानव तस्करी, अवैध रूप से विदेशी नागरिकों को भारत में ठहराने और सेक्स रैकेट से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top