
दैनिक किरनः बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाएगी। तबादले शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल और निर्धारित स्थानांतरण नियमावली के अनुसार ही किए जाएंगे।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश के मूल निवासी जो शिक्षक बिहार के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं, उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी शिक्षकों के स्थानांतरण में नियमों और पारदर्शिता का समान रूप से पालन किया जाएगा।


