प्रयागराज: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव जलाकर फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

दैनिक किरन: प्रयागराज के सोरांव क्षेत्र से लापता युवक सुमित कुमार उर्फ साहिल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग को लेकर उसके मित्र शिवम राय ने हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने शव को जला दिया और बाद में मृतक के मोबाइल फोन से उसके परिजनों से 50 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी।जोन गंगानगर पुलिस, सोरांव थाना, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में 21 वर्षीय आरोपी शिवम राय, निवासी दुबरा जगदीशपुर कसारी, थाना नवाबगंज, को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा और मृतक का सिम कार्ड भी बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, सोरांव थाना क्षेत्र निवासी शिव प्रसाद ने 25 जुलाई 2026 को अपने 20 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार उर्फ साहिल के लापता होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि 23 जुलाई की सुबह साहिल बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जांच के दौरान 30 जुलाई को फाफामऊ क्षेत्र के रंगपुरा कछार के पास एक युवक का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान बाद में सुमित के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top