छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला


दैनिक किरनः छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि उन्हें लोकसभा में इस मुद्दे पर बोलने का अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार लोकसभा अध्यक्ष से अनुमति मांगी, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने नहीं दी गई। राहुल गांधी ने छात्रों पर हुई कथित बर्बरता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पैलेट गन से एक छात्र घायल हुआ और कई छात्रों को नुकीली लाठियों से पीटा गया। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज उठाना उनका अधिकार है और यह पूरे देश से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top