
दैनिक किरनः NEET परीक्षा को लेकर जारी आंदोलन के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज और बल प्रयोग के मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। शुक्रवार को इस संबंध में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की गईं। इनमें से एक याचिका में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा कथित अत्याचार और बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। मामले का उल्लेख प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ के समक्ष किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों याचिकाओं पर 27 जुलाई को सुनवाई करने का निर्णय लिया है।


