
दैनिक किरनः UIDAI ने Aadhaar में विवरण मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट कराने की अंतिम तिथि को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है। अब नागरिक 14 जून तक बिना किसी शुल्क के अपने पहचान और पते से संबंधित दस्तावेज myAadhaar पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।यह सुविधा केवल ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। खासतौर पर उन लोगों के लिए यह बेहद लाभकारी है, जिनका Aadhaar कई वर्षों पुराना हो चुका है और जिन्होंने अब तक उसमें कोई संशोधन या अपडेट नहीं कराया है।


