
दैनिक किरनः माननीय योगी आदित्यनाथ ने बकरीद के अवसर पर होने वाली नमाज को लेकर बड़ा और सख्त बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी भी हाल में सड़कों पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें आम जनता के आवागमन के लिए होती हैं, इसलिए उन्हें अवरुद्ध कर धार्मिक आयोजन करना उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि हर धार्मिक आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल तय किए गए हैं और सभी कार्यक्रम वहीं आयोजित किए जाने चाहिए। सार्वजनिक मार्गों पर भीड़ जुटाने या यातायात बाधित करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है, लेकिन कानून व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा सर्वोपरि है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आपसी संवाद, समझदारी और सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। माननीय योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि लोग समझाने और प्रेमपूर्वक किए गए अनुरोधों के बावजूद नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो सरकार कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए।


