दैनिक किरनः देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है और भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, असम, मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में बारिश का अलर्ट है।

असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में भी लगातार बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण जलभराव, बाढ़ और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।


