Blog

  • राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका खारिज

    सांसद राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली जनहित याचिका को लखनऊ हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता ने HC में दलील थी कि राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं, लिहाजा वह चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हैं। कुछ देर चली बहस के बाद याची ने कोर्ट से अपनी याचिका वापस लेने का अनुरोध किया और नागरिकता कानून के तहत सक्षम प्राधिकारी के सामने मामला उठाने की अनुमति मांगी।

  • किसानहितों के लिए संघर्ष करना मेरी प्राथमिकता- नकवी

    संवाददाता दैनिक किरन सरायममरेज: सोमवार को प्रातापपुर ब्लॉक के वी.पी. पाल इंटर कॉलेज मोहिउद्दीनपुर में भाकियू का सदस्यता अभियान हेतु एक चौपाल का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष रमीज़ नकवी जी मौजूद रहे। उन्होने किसान भाइयों को एकजुट होकर किसी भी लडाई को मजबूती के साथ लड़ने के लिए एक संदेश दिया । उन्होने कहा थाना, तहसील, मुख्यालय स्तर पर यदि कोई कर्मचारी किसान हितो की अनदेखी करता है तो मै स्वयं आपके साथ खड़ा मिलुंगा ।सदस्यता अभियान की सुरुवात हो चुकी है इसमे अधिक से अधिक किसान भाई सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाए। उक्त अवसर पर अनिल पाल, राजू, सोनू, कमल बहादुर, लालचन्द्र आदि सैकड़ो की संख्या मे लोग मौजूद रहे।

  • सियासत: JDU नेता राजीव रंजन ने कांग्रेस को बताया संविधान विरोधी दल; NDA सरकार में मिला है पंचायती राज मंत्रालय

    लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 100 मिनट से अधिक समय तक चले भाषण के बाद सियासी दंगल शुरू हो गया है। लोकसभा में प्रधानमंत्री के अलावा दोनों शीर्ष मंत्रियों- अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी उनके भाषण के अंशों पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। अब मंत्रिमंडल के सहयोगी जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी राहुल पर हमला बोला है।

    केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी के भाषण के बाद उपजे विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार को संविधान की रक्षा के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। ललन सिंह ने कहा, आपातकाल के दौरान संविधान को ‘नष्ट’ करने वाली कांग्रेस पार्टी ने देश के कई नेताओं को जेल में डाला। उन्होंने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा, ‘मैं कांग्रेस पार्टी को संविधान विरोधी घोषित करता हूं। गांधी परिवार का नाम भारतीय इतिहास के काले अध्याय में दर्ज किया जाएगा।