हिंसा के चलते बांग्लादेश में पढ़ रहे 978 भारतीय छात्र भारत लौटे-

बांग्लादेश में सरकारी नौकरी में आरक्षण के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया है, जिसमें अब तक 115 लोगों की जान जा चुकी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना को तैनात किया गया है और उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है।

Read More

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की-

संवाददाता दैनिक किरन: आज देशभर में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर पहुंचकर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। इस दिन स्नान और दान…

Read More

चंद्रयान-3 को मिलेगा विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार-

संवाददाता दैनिक किरन: भारत चंद्रयान-3 के जरिए चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला दुनिया का पहला देश बनने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष महासंघ चंद्रयान-3 को विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार से सम्मानित करेगा। यह सम्मान 14 अक्टूबर 2024 को इटली के मिलान शहर में आयोजित 75वें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री…

Read More

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की नई दर लागू-

संवाददाता दैनिक किरन: उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की नई दरें लागू करने के संबंध में सुनवाई पूरी कर ली है। आयोग के चेयरमैन अरविंद कुमार ने कहा कि बिजली दरों पर सभी तथ्यों पर विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया जाएगा। अगले दो महीनों में बिजली की नई दरें लागू की जाएंगी। चेयरमैन…

Read More

उत्तर प्रदेश में अब निजी कार्यों के लिए 100 घनमीटर तक मिट्टी का खनन की स्वीकृति-

उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि अब निजी कार्यों के लिए 100 घनमीटर तक मिट्टी का खनन सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से किया जा सकेगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा परमिट की आवश्यकता नहीं होगी। इस फैसले से प्रदेश के किसान, कुम्हार और आम लोग काफी राहत महसूस करेंगे। आदेश के…

Read More

मीडिया हाउस अल जज़ीरा का दावा भारत में कोरोना से 12 लाख लोगों की मौतें-

संवाददाता दैनिक किरन: कतर के मीडिया हाउस अल जज़ीरा ने दावा किया है कि भारत में कोरोना से 12 लाख लोगों की मौतें हुई हैं, जबकि सरकारी आंकड़ा 1 लाख 48 हजार है। अल जज़ीरा ने 10 प्रमुख जनसांख्यिकी विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों के हवाले से यह रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना का…

Read More

पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की समयपूर्व रिहाई का आदेश जारी-

संवाददाता दैनिक किरनः उत्तर प्रदेश शासन ने पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की समयपूर्व रिहाई का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया। राज्यपाल की मंजूरी के बाद कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग ने प्रयागराज स्थित नैनी कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे उदयभान को रिहा करने का आदेश जारी किया है। हालांकि उनकी…

Read More

विद्युत विभाग द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान-

संवाददाता दैनिक किरन: उ० प्र० शासन के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा 20 जुलाई 24 को विद्युत चोरी रोकने, बकाया वसूली करने, नये विद्युत कनेक्शन देने एवं विद्युत बिलो को ठीक करने हेतु 33/11 KV विद्युत उपकेन्द्र फूलपुर के विभिन्न फिडरो से संविधित गाँवो में अभियान चलाया गया। इस अभियान में विद्युत चोरी भी पायी…

Read More

सावधान देशवासियों! लौट आई कोरोना की एक और लहर…

संवाददाता दैनिक किरन: कोरोना बार-बार अपनी उपस्थिति से इंसान को डराता रहता है। एक बार फिर जापान में कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों को डरा दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि जापान एक नए और अत्यधिक संक्रामक कोरोना वायरस KP.3 वैरिएंट से जूझ रहा है, जो देश में कोविड-19 संक्रमण की…

Read More

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना-

संवाददाता दैनिक किरन: कांवड़ यात्रा रूट की सभी खाने-पीने की दुकानों पर नाम लिखने के आदेश पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। इस पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पलटवार किया है। कृष्णम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए X (ट्विटर) पर लिखा, “किसी का नाम ‘टीपू’ हो तो…?” अखिलेश…

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित IIT कैंपस को बम से उड़ाने की मिली धमकी-

स्वतंत्रता दिवस से पहले, मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित IIT कैंपस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी भरा ई-मेल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के नाम से भेजा गया है। ई-मेल में लिखा गया है, “15 अगस्त को IIT कैंपस को बम से उड़ा दिया जाएगा। तुम सब जल्द ही जहन्नुम…

Read More

CM योगी ने लखनऊ पौधारोपण कर PM मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की-

संवाददाता दैनिक किरन: उत्तर प्रदेश में पौधारोपण अभियान की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अकबरनगर में कुकरैल नदी के किनारे पौधारोपण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि अकबरनगर में अब सौमित्र वन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री…

Read More

भक्तजन बाबा के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे- अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा काशी विश्वनाथ मंदिर

संवाददाता दैनिक किरन: सावन के पावन महीने में काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तजन बाबा के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि देश-विदेश के कई श्रद्धालु हर साल सावन में बाबा के दर्शन करने की इच्छा रखते हैं, लेकिन खर्च और अन्य कारणों के चलते नहीं आ पाते।…

Read More

NEET यूजी का संशोधित परिणाम घोषित-

NEET यूजी का संशोधित परिणाम घोषित कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद उम्मीदवारों के स्कोर में संशोधन किया गया है। NTA ने परीक्षा का सिटी और सेंटरवाइज रिजल्ट जारी किया है। कोर्ट के आदेश के अनुसार, इसमें उम्मीदवारों की पहचान जाहिर नहीं की गई है। उम्मीदवार अपना संशोधित स्कोर कार्ड आधिकारिक…

Read More

पाकिस्तान में मुसलमानों की संख्या घटे, हिंदुओं और क्रिश्चियन की आबादी बढ़ी,

संवाददाता दैनिक किरन: सूत्रों के अनुसार मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में सबसे बड़े अल्पसंख्यक समुदाय, हिंदुओं की जनसंख्या में मामूली वृद्धि हुई है, जबकि मुस्लिमों की जनसंख्या में थोड़ी कमी आई है। हिंदुओं की आबादी 35 लाख से बढ़कर 2023 में 38 लाख हो गई है। इसी प्रकार, ईसाइयों की जनसंख्या भी 26 लाख से बढ़कर…

Read More

सहसों पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने तमंचा सटाकर एक व्यापारी से आभूषण और नगदी मिलाकर करीब 12 लाख रुपये का सामान लूटा-

संवाददाता दैनिक किरन: फूलपुर/सहसों। सहसों पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने तमंचा सटाकर एक व्यापारी से नगदी और सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। स्कूटी सवार एक युवक ने पीछा किया, लेकिन बदमाश फायरिंग करते हुए फूलपुर की तरफ भाग निकले। इस घटना से व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है। सरायइनायत थाना…

Read More

योगी सरकार ने NCR की तर्ज पर SCR (राज्य राजधानी क्षेत्र) बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया-

संवाददाता दैनिक किरन: योगी सरकार ने NCR की तर्ज पर SCR (राज्य राजधानी क्षेत्र) बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी दे दी है। इस क्षेत्र में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी शामिल होंगे। राज्य राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

Read More

ट्रेनी IAS पूजा खेडेकर ने पुणे के कलेक्टर सुहास दिवासे पर लगाया हैरेसमेंट का आरोप-

संवाददाता दैनिक किरन: महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS पूजा खेडेकर ने पुणे के कलेक्टर सुहास दिवासे के खिलाफ हैरेसमेंट की शिकायत की है। पूजा खेडेकर के विवादों में घिरने के बाद सुहास दिवासे ने उनका ट्रांसफर पुणे से वाशिम कर दिया था। इस बीच, पूजा की ट्रेनिंग रद्द कर उन्हें मसूरी बुलाया गया है। पूजा खेडेकर…

Read More

गोरखपुर और वाराणसी सहित 20 से अधिक जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति-

पहाड़ों पर बारिश के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश की नदियों में उफान आ गया है। गोरखपुर और वाराणसी सहित 20 से अधिक जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वाराणसी में 15 घाट गंगा नदी में डूब चुके हैं। अस्सी और दशाश्वमेध घाट पर…

Read More
back to top