यूपी में शुरू हुआ पोस्टर वॉर, योगी सरकार से पूछे गए 3 सवाल-

संवाददाता दैनिक किरन: अयोध्या गैंगरेप मामले में जुबानी जंग के बाद अब पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। लखनऊ के 1090 चौराहे पर पोस्टर लगा कर योगी सरकार से तीन सवाल पूछे गए हैं। बाबा का बुलडोजर कहां हैं? बलात्कारियों को बचाना और पीड़ितों पर राजनीति करना बंद करो? गोरखपुर, उन्नाव, बनारस में बुलडोजर कब…

Read More

संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसद-

संवाददाता दैनिक किरन: INDIA गठबंधन के दलों के सांसद आज संसद भवन के मकर द्वार के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सांसदों की मांग है कि हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर लगने वाले GST को हटाया जाए। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा…

Read More

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद को बताया कि 2000 रुपए के एक पीस नोट छापने में 3.54 रुपए की लागत आई-

संवाददाता दैनिक किरन: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद को बताया कि 2000 रुपए के 1000 नोट छापने में 3540 रुपए की लागत आई थी। इस हिसाब से एक नोट पर सरकार को 3.54 रुपए खर्च करने पड़े थे। वित्त मंत्री ने बताया कि 19 मई 2023 को जब 2000 रुपए के नोटों को वापस…

Read More

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में आज आएगा फैसला-

संवाददाता दैनिक किरन: मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। फैसला दोपहर करीब 2 बजे आने की उम्मीद है। हिंदू पक्ष की तरफ से दाखिल की गई 18 याचिकाओं में मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद को श्री कृष्ण जन्म स्थान बताकर उसे हिंदुओं को सौंपे जाने…

Read More

सड़क हादसे में नंद गोपाल नंदी के बेटा-बहू हुए घायल-

संवाददाता दैनिक किरनः तिर्वा क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे का मामला घटना वास्तविकता में एक दुर्भाग्यपूर्ण संघटना को दर्शाती है, जिसमें कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के पुत्र अभिषेक और उनकी पत्नी कीर्तिका एक गंभीर सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज से लखनऊ के PGII अस्पताल में इलाज कराया जा रहा…

Read More

वाराणसी में गंगा उफनाई, बदली आरती की जगह-

संवाददाता दैनिक किरन: वाराणसी में गंगा का जलस्तर प्रति घंटे 6 सेंटीमीटर की दर से बढ़ रहा है। खतरे को देखते हुए दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर गंगा आरती की जगह बदल दी गई है। काशी के घाटों के किनारे स्थित मंदिर पानी में डूब गए हैं, और इन मंदिरों में पुजारी केवल सांकेतिक पूजा-पाठ…

Read More

मनूपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रदेश के पदाधिकारियों का किया स्वागत-

संवाददाता दैनिक किरन मनूपुर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा नव नियुक्त वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरी और संयुक्त महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष गंगापार आशीष केसरवानी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें माल्यार्पण करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरी ने आश्वासन…

Read More

विशेष समुदाय के लोगों ने हिंदुओं के घरों पर किया हमला,महिलाओं के साथ छेड़खानी-

संवाददाता दैनिक किरन: बरेली में एक विशेष समुदाय के लोगों ने हिंदुओं के घरों पर हमला कर दिया, जिसमें व्यापक तोड़फोड़ की गई और महिलाओं के साथ छेड़खानी भी हुई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। विवाद मुहर्रम के जुलूस को लेकर उत्पन्न हुआ था। जुलूस को निर्धारित मार्ग से हटाकर…

Read More

सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार हो रहा है-

दैनिक किरन: आज बजट पेश किया जाना है, और उम्मीद की जा रही थी कि इस मौके पर शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिलेगी। लेकिन निवेशकों की उम्मीदों के विपरीत, बाजार ने तेजी के साथ खुलने के बाद अब गिरावट दिखाई है, जिससे दोनों इंडेक्स (सेंसेक्स और निफ्टी) लाल निशान पर कारोबार कर…

Read More

सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि उसके पास 8वें वेतन आयोग से संबंधित कोई प्रस्ताव नहीं-

संवाददाता दैनिक किरन: मोदी 3.0 का पहला पूर्ण बजट अब से कुछ ही देर में पेश होने वाला है। इससे पहले, मोदी सरकार ने तीन बड़ी मांगों को खारिज करके स्पष्ट संकेत दिया है कि वह दबाव में आने वाली नहीं है। 22 जुलाई को बजट सत्र के पहले दिन ही सरकार ने स्पष्ट कर…

Read More

बारिश और भूस्खलन के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में अब कमी आ गई-

संवाददाता दैनिक किरन: चारधाम यात्रा की शुरुआत में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही थी। स्थिति ऐसी थी कि सरकार को पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ी। लेकिन बारिश और भूस्खलन के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में अब कमी आ गई है। राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और…

Read More

बजट पेश करने का तरीका पहले से अब तक का सफ़र-

★ 1955 तक बजट सिर्फ अंग्रेजी में छपता था I ★ 1956 से बजट हिंदी में भी छपने लगा I ★1999 से पहले तक आम बजट शाम 5 बजे पेश होता था I ★ 1999 से यह सुबह 11 बजे पेश होने लगा I ★ 2016 तक फरवरी के आखिरी दिन पेश होता था बजट…

Read More

हिंसा के चलते बांग्लादेश में पढ़ रहे 978 भारतीय छात्र भारत लौटे-

बांग्लादेश में सरकारी नौकरी में आरक्षण के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया है, जिसमें अब तक 115 लोगों की जान जा चुकी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना को तैनात किया गया है और उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है।

Read More

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की-

संवाददाता दैनिक किरन: आज देशभर में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर पहुंचकर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। इस दिन स्नान और दान…

Read More

चंद्रयान-3 को मिलेगा विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार-

संवाददाता दैनिक किरन: भारत चंद्रयान-3 के जरिए चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला दुनिया का पहला देश बनने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष महासंघ चंद्रयान-3 को विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार से सम्मानित करेगा। यह सम्मान 14 अक्टूबर 2024 को इटली के मिलान शहर में आयोजित 75वें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री…

Read More

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की नई दर लागू-

संवाददाता दैनिक किरन: उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की नई दरें लागू करने के संबंध में सुनवाई पूरी कर ली है। आयोग के चेयरमैन अरविंद कुमार ने कहा कि बिजली दरों पर सभी तथ्यों पर विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया जाएगा। अगले दो महीनों में बिजली की नई दरें लागू की जाएंगी। चेयरमैन…

Read More

उत्तर प्रदेश में अब निजी कार्यों के लिए 100 घनमीटर तक मिट्टी का खनन की स्वीकृति-

उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि अब निजी कार्यों के लिए 100 घनमीटर तक मिट्टी का खनन सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से किया जा सकेगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा परमिट की आवश्यकता नहीं होगी। इस फैसले से प्रदेश के किसान, कुम्हार और आम लोग काफी राहत महसूस करेंगे। आदेश के…

Read More

मीडिया हाउस अल जज़ीरा का दावा भारत में कोरोना से 12 लाख लोगों की मौतें-

संवाददाता दैनिक किरन: कतर के मीडिया हाउस अल जज़ीरा ने दावा किया है कि भारत में कोरोना से 12 लाख लोगों की मौतें हुई हैं, जबकि सरकारी आंकड़ा 1 लाख 48 हजार है। अल जज़ीरा ने 10 प्रमुख जनसांख्यिकी विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों के हवाले से यह रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना का…

Read More

पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की समयपूर्व रिहाई का आदेश जारी-

संवाददाता दैनिक किरनः उत्तर प्रदेश शासन ने पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की समयपूर्व रिहाई का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया। राज्यपाल की मंजूरी के बाद कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग ने प्रयागराज स्थित नैनी कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे उदयभान को रिहा करने का आदेश जारी किया है। हालांकि उनकी…

Read More

विद्युत विभाग द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान-

संवाददाता दैनिक किरन: उ० प्र० शासन के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा 20 जुलाई 24 को विद्युत चोरी रोकने, बकाया वसूली करने, नये विद्युत कनेक्शन देने एवं विद्युत बिलो को ठीक करने हेतु 33/11 KV विद्युत उपकेन्द्र फूलपुर के विभिन्न फिडरो से संविधित गाँवो में अभियान चलाया गया। इस अभियान में विद्युत चोरी भी पायी…

Read More
back to top