
दैनिक किरनः दिल्ली को 16 फरवरी को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। 16 फरवरी को विधायक दल की मीटिंग होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार प्रवेश वर्मा हैं, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को हराया है। हालांकि दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और विजेंद्र गुप्ता जैसे नाम भी शामिल हैं। इस बीच ये भी कहा जा रहा है कि BJP किसी महिला को भी CM बना सकती है।


