ज्ञानेश कुमार के विरोध के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, SIR के बाद छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 20 राज्यों में चलेगा विशेष अभियान

दैनिक किरन: देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच चुनाव आयोग ने एक अहम कदम उठाते हुए SIR की प्रक्रिया पूरी कर चुके 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

इस अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करना है, जो SIR के दौरान किसी कारणवश सूची में दर्ज होने से छूट गए हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों को भी मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा, जो पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद मतदान के योग्य हुए हैं।

चुनाव आयोग के इस फैसले को मतदाता सूची को अधिक व्यापक और अद्यतन बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। हालांकि, SIR के दौरान नाम हटाए जाने को लेकर विभिन्न स्तरों पर उठ रहे सवालों के बीच आयोग का यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top