दैनिक किरनः स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान इस बार लाल किले में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्वजारोहण से पहले पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया। इस विशेष अवसर का वीडियो भी सामने आया है।यह आयोजन ‘वंदे मातरम’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर राष्ट्रगीत का सम्मान किया। यह पहल देश की सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम में ‘वंदे मातरम’ के योगदान को समर्पित रही।


