
दैनिक किरनः उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने 81,000 से अधिक पदों पर भर्ती करने की घोषणा की है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर खुलने वाले हैं।इस भर्ती अभियान के तहत आरक्षी नागरिक पुलिस (कांस्टेबल), उपनिरीक्षक (SI), रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए तथा पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) जैसे विभिन्न पदों को भरा जाएगा। संबंधित विभाग द्वारा इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) को निर्देश दिए हैं कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और आरक्षण के निर्धारित नियमों के अनुरूप कराई जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि चयन प्रक्रिया समयबद्ध और बिना किसी अनियमितता के संपन्न हो।इस बड़ी भर्ती से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ हजारों युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा।


