
दैनिक किरनः लॉकडाउन जैसे हालात एक बार फिर नजर आने लगे हैं। उस समय की तरह अब भी कई जगहों से लोगों के पलायन की तस्वीरें सामने आ रही हैं। शहरों से गांवों की ओर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बार वजह एलपीजी गैस की कमी बनी है, जिससे लोगों को भोजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अंतर यह है कि पहले लोगों को पैदल ही लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जबकि अब वे ट्रेनों के जरिए अपने घर लौट रहे हैं। पलायन करने वालों में अधिकतर मजदूर वर्ग के लोग शामिल हैं, जो गैस की कमी के कारण मुश्किल हालात में जी रहे हैं।


