
दैनिक किरनःभारत की 16वीं और आज़ादी के बाद 8वीं जनगणना का पहला चरण आज से प्रारंभ हो गया है। यह अब तक का विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जिसे पहली बार पूरी तरह डिजिटल तरीके से संचालित किया जा रहा है। इस चरण में घरों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं और घरेलू संपत्तियों से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी। गणनाकर्ता स्मार्टफोन और मोबाइल ऐप के माध्यम से सीधे डेटा संग्रहित कर उसे जमा करेंगे।


