पेट्रोल संकट के बीच बैंककर्मी ने घोड़े से किया ऑफिस का सफर, वीडियो वायरल

दैनिक किरनः देवास (मध्य प्रदेश) में पेट्रोल की किल्लत के बीच एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक बैंककर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह घोड़े पर सवार होकर ऑफिस पहुंचता दिखाई दे रहा है।बताया जा रहा है कि पेट्रोल न मिलने की वजह से बैंककर्मी ने यह अनोखा तरीका अपनाया। वहीं, मंगलवार रात शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। इस दौरान कुछ जगहों पर लोगों के बीच कहासुनी और मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं।हालांकि, सरकारी स्तर पर लगातार यह दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से अलग नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top