
दैनिक किरनः हत्या के आरोप से हालात तनावपूर्णब्रज क्षेत्र में ईद के दिन भारी हंगामा हो गया। आरोप है कि मथुरा में बीती रात गौ-तस्करों ने प्रसिद्ध गौ-सेवक चंद्रशेखर, जिन्हें ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता था, को गाड़ी से कुचलकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।गुस्साए लोगों ने आगरा-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया और पथराव किया, जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।वहीं, मथुरा के एसएसपी का कहना है कि चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी, जिसमें ट्रक चालक भी घायल हुआ है। प्रारंभिक जांच में कोहरे के कारण हादसे की आशंका जताई गई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।


