
दैनिक किरनः महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अब छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। दक्षिण मध्य रेलवे ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद स्टेशन के सभी साइनबोर्ड, टिकट, घोषणाएं और डिजिटल सिस्टम में नया नाम लागू कर दिया गया है। अब यह स्टेशन आधिकारिक रूप से छत्रपति संभाजीनगर के नाम से जाना जाएगा।


