पत्रकार व यूट्यूबर अभिसार शर्मा पर राजद्रोह का मामला दर्ज

दैनिक किरनः गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने पत्रकार और यूट्यूबर अभिसार शर्मा के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई एक स्थानीय नागरिक की शिकायत पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अभिसार शर्मा ने अपने वीडियो में असम और भारत सरकार का उपहास किया तथा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया। इसके आधार पर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 152 (राजद्रोह), 196 और 197 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top