
दैनिक किरनः हंडिया (प्रयागराज)।
तहसिल हंडिया क्षेत्र के जंघई बाजार निवासी अधिवक्ता निवास कुमार गुप्ता को नगर निगम वाराणसी एवं नगर निगम झांसी, दोनों के अधिवक्ता पैनल में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
ग्रामीणों ने उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं और इसे जंघई बाजार की प्रतिष्ठा में वृद्धि के रूप में देखा। वर्तमान में निवास कुमार गुप्ता माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विधि अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा वे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी और नगर निगम प्रयागराज के भी अधिवक्ता पैनल में सक्रिय हैं।
क्षेत्रवासियों का विश्वास है कि वे अपने अनुभव और दक्षता से वाराणसी व झांसी, दोनों नगर निगमों की विधिक सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएंगे।



