
दैनिक किरनः दिनांक 30 मार्च 2025 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक कैम्प कार्यालय, मियाँ का पूरा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रवक्ता फूलचन्द्र उपाध्याय ने की।
इस बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं, विशेष रूप से बिजली और पानी की समस्या पर चर्चा हुई। समस्याओं के समाधान हेतु आगामी 5 अप्रैल 2025 को तहसील हंडिया पर एक सांकेतिक धरने का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) श्री रमीज नकवी, प्रयागराज मंडल अध्यक्ष लाल चन्द्र यादव, कमलेश यादव, फैसल, राजू, व्यापार मंडल अध्यक्ष दशरथ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
