डॉक्टरों ने महिला के पेट में छोड़ दी कैंची, 17 साल बाद निकाली गई

दैनिक किरनः लखनऊ में KGMU अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके एक महिला के पेट से कैंची निकाली है। ऑपरेशन के समय 17 साल पहले 26 फरवरी 2008 को डॉक्टरों ने महिला के पेट में यह कैंची छोड़ दी थी। उस समय महिला ने एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराया था। महिला को बार-बार पेट दर्द होने पर वह इलाज के लिए KGMU आई थी। महिला के पति अरविंद पांडेय ने पेट में कैंची छोड़ने वाले डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top