
संवाददाता दैनिक किरनः UP में 98 संगठनात्मक जिलों में से BJP के 50% जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। प्रदेश में 2026 के पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव- 2027 तक की कमान संभालने के लिए BJP के जिलाध्यक्षों की सूची तैयार हो गई है। पार्टी की ओर से तय नीति के अनुसार, लगातार 2 बार जिलाध्यक्ष रहे 29 मौजूदा जिलाध्यक्षों को बदला जाएगा। बाकी 69 में से करीब 20 से ज्यादा जिलाध्यक्ष हटाकर उनकी जगह नए चेहरों को देने पर सहमति बनी है।


