संवाददाता दैनिक किरन: उत्तर प्रदेश में पौधारोपण अभियान की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अकबरनगर में कुकरैल नदी के किनारे पौधारोपण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि अकबरनगर में अब सौमित्र वन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान से जुड़ने और पौधारोपण अभियान में भाग लेने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि ग्लोबल वार्मिंग दुनिया के लिए एक नया संकट है, इसलिए पेड़ लगाएं और पर्यावरण को बचाएं।