
दैनिक किरन: संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के आह्वाहन पर 13 अगस्त को किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा कैम्प कार्यालय पूरेमियां से शुरू होकर प्रतापपुर खण्ड विकास कार्यालय पर समाप्त होगी।
यात्रा के अंत में खण्ड विकास अधिकारी प्रतापपुर और उपजिलाधिकारी हण्डिया को संयुक्त रूप से माँग पत्र सौंपा जाएगा।
जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल मुहैया कराने का अनुरोध किया है।
संवाददाता दैनिक किरन, प्रयागराज


