
दैनिक किरनः मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस बांद्रा थाने में आरोपी से पूछताछ कर रही है। CCTV फुटेज से संदिग्ध का हुलिया मिल रहा है। जानलेवा हमले के बाद सैफ मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार को सैफ का न्यूरोसर्जन और प्लास्टिक सर्जन ने 2 घंटे तक ऑपरेशन किया था। इसके बाद से वह ICU में हैं। उन्हें अब तक होश नहीं आया है।


