सियासत: JDU नेता राजीव रंजन ने कांग्रेस को बताया संविधान विरोधी दल; NDA सरकार में मिला है पंचायती राज मंत्रालय

लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 100 मिनट से अधिक समय तक चले भाषण के बाद सियासी दंगल शुरू हो गया है। लोकसभा में प्रधानमंत्री के अलावा दोनों शीर्ष मंत्रियों- अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी उनके भाषण के अंशों पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। अब मंत्रिमंडल के सहयोगी जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी राहुल पर हमला बोला है।

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी के भाषण के बाद उपजे विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार को संविधान की रक्षा के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। ललन सिंह ने कहा, आपातकाल के दौरान संविधान को ‘नष्ट’ करने वाली कांग्रेस पार्टी ने देश के कई नेताओं को जेल में डाला। उन्होंने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा, ‘मैं कांग्रेस पार्टी को संविधान विरोधी घोषित करता हूं। गांधी परिवार का नाम भारतीय इतिहास के काले अध्याय में दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

back to top