
नए साल के मौके पर तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दामों में कटौती की है। कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम 14.50 रुपए कम कर दिए हैं। हालांकि ये कटौती सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के महंगे और सस्ते होने से कई चीजों के दाम बढ़ते और घटते हैं।


