दैनिक किरनः विद्युत विभाग द्वारा सूचित किया जाता है कि शुक्रवार रात्रि 10:00 बजे से शनिवार दोपहर 2:00 बजे तक प्रदेशभर में ऑनलाइन सेवाएं, विशेष रूप से UPPCL पोर्टल, अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। यह अवरोध लगभग 16 घंटे तक जारी रहेगा।विभाग के अनुसार, इस अवधि के दौरान आवश्यक मेंटिनेंस एवं सिस्टम कॉन्फ़िगरेशन का कार्य किया जाएगा, ताकि सेवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके।इस असुविधा के लिए विद्युत विभाग ने खेद व्यक्त किया है तथा सभी उपभोक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है।



