
संवाददाता दैनिक किरनः यूपी में HMPV का पहला केस मिला है। राजधानी लखनऊ में 60 साल की महिला पॉजिटिव पाई गई है। महिला को बुखार और सांस लेने में दिक्कत के बाद KGMU में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने प्राइमरी इलाज के बाद महिला को बलरामपुर हॉस्पिटल रेफर किया था। यहां ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहला केस आते ही प्रदेश सरकार अलर्ट हो गई है। देश में HMPV के अब तक 10 केस मिल चुके हैं। इनमें से एक मरीज रिकवर हो चुका है।


