
दैनिक किरनः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जिसके बाद अब यह बिल कानून बन गया है। इससे पहले लोकसभा के 288 सांसदों ने इस विधेयक के पक्ष में जबकि 232 सांसदों ने इसके खिलाफ और राज्यसभा के 128 सांसदों ने इसके पक्ष में व 95 सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया था।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को मंजूरी दे दी है। वक्फ संशोधन विधेयक के संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। वक्फ संशोधन कानून आज से देशभर में लागू हो गया है, लेकिन इस नए कानून की वैधानिकता को लेकर कई विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। केंद्र सरकार ने कहा कि यह कानून वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए है।


